जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के दर्शकों को इन दिनों झटके पर झटके ही लगते जा रहे हैं। अब इस सीरियल में अनुपमा के बेटे का किरदार निभाने वाले कलाकार पारस कलनावत ने कुछ ऐसा कर दिया है कि ये दर्शकों को जरा भी रास नहीं आ रहा है। नीचे तस्वीरों को देखकर खुद ही जानिए पूरी बात...

सीरियल 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को एक के बाद एक कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।सीरियल 'अनुपमा' के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पारस कलनावात और अनघा भोसले नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में दोनों समर और नंदिनी का रोल अदा करते हैं।

अनपुमा का छोटा बेटा समर तो इस तस्वीर में नंदिनी को खूब निहार रहा है। इन तस्वीरों पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।इस तस्वीर में तो अनुपमा का बेटा शतरंज की मुहरों के साथ नजर आ रहा है। ये तस्वीरें हैदराबाद के रामोजी फिल्मसिटी में क्लिक की गई हैं।
समर और नंदिनी की इन रोमांटिक तस्वीरों को देखने के बाद 'अनुपमा' के दर्शकों का गुस्सा पारस कलनावत पर फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि समर के माता-पिता का तलाक हुआ नहीं कि वो अपनी मंगेतर के साथ रोमांस करने लगा।

Tags: