बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह रेड ड्रेस में अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।

अनन्या पांडे ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'केक पर चेरी'। तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनकी इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है।


अनन्या पांडे ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'केक पर चेरी'। तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनकी इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है।
सोफी चौधरी ने जहां कॉमेंट बॉक्स में हर्ट इमोजी बनाए हैं वहीं गौहर खान ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा- रेड हॉट। बता दें कि अनन्या पांडे अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं।
हालांकि उन्हें इंडस्ट्री में अभी बहुत वक्त नहीं हुआ है लेकिन फिर भी वो कुछ हिट फिल्में दे पाने में कामयाब रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' को 2 साल पूरे हुए हैं।
'पति पत्नी और वो' अनन्या पांडे की कुछ सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के जरिए डेब्यू किया था।
इसके बाद वह 'पति पत्नी और वो', 'अंग्रेजी मीडियम' और 'खाली पीली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अनन्या जल्द ही फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगी।
Tags: