जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया लवर एक्ट्रेस अनन्या पांडे इंस्टाग्राम पर अपनी दो सेल्फी शेयर की हैं, जिसमें वह अपने चेरहे पर फेसपैक लगाए दिख रही हैं। हाालांकि इस फोटो की एक खास बात ये है कि अनन्या ने जो कैप्शन अपने पोस्ट में लिखीं हैं, वहीं लाइन्स उनकी फोन कवर पर लिखा हुआ दिख रहा है। उनकी पोस्ट से लग रहा है कि वह इस लाइन्स से काफी प्रभावित हैं।

कुछ ने की तारीफ तो किसी ने किया ट्रोल
अनन्या की यह तस्वीर, फोटो शेयरिंग प्लेटफार्म पर खासा पसंद की जा रही है। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए बहुत ही अजीब-गरीब बातें कॉमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं। बरहाल इस फोटो में अनन्या बेहद क्यूट और प्यारी लग रही हैं। चंद घंटों में उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई है औऱ लाखों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दे कर उनकी क्यूट फोटो को शेयर किया है।

मिरर के सामने खड़ी होकर दे रही हैं पोज

फोटो में अनन्या मिरर के सामने खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस दौरान वह ग्रे टॉप और बालों में एनिमल प्रिंटेड हेयरबैंड लगाए हुए दिख रही हैं। अनन्या अपनी इस सेल्फी को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखती हैं, ''दयालु होना कभी भी बुरा विचार नहीं है (विशेषकर अपने लिए) ...एक नज़र देख लो''।

फैंस ने दिये अजीबो-गरीब सलाह

अनन्या की इस फोटो को देखकर लाखों लोगों ने इसपर फायर, लव, और हॉर्ट इमोजी बनाकर अपने-अपने अंदाज में उनकी क्यूट फोटो की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने अनन्या से उनके फेसपैक के ब्रांड का नाम पूछते हुए कॉमेंट किया है। तो कई लोगों ने उन्हें फेसपैक नहीं लगाने की सलाह दिया हैं क्योंकि उनका फैंस का कहना है कि वो पहले से इतनी सुंदर और ग्लोइंग है तो इन्हें इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।



 

यूजर्स बोले-मैडम धोकर पोस्ट करती फोटो

एक यूजर ने एक्ट्रेस की पोस्ट के कॉमेंट बॉक्स में लिखा है, ''आपको होम मेड फेसपैक लगाने की सलाह आपके पापा चंडी पांडे पैसे बचाने के लिए दिया है क्या।'' एक औऱ ने लिखा , ''मैडम फेस धोने के बाद फोटो पोस्ट करतीं''। एक और ने लिखा, ''तो तुम इस क्रीम की वजह से इतनी गोरी हो। ''


Tags: