सुहाना को अनन्या, नव्या और शनाया ने ऐसे किया विश

Update: 2024-05-22 08:15 GMT
मुंबई :  सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज बुधवार (22 मई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 24 साल की हो गई हैं। सुहाना को सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग बधाइयां और शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। ऐसे में सुहाना की पक्की दोस्त (BFF) एक्ट्रेस अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर कैसे पीछे रह सकती हैं। उन्होंने अलग-अलग अंदाज में विश कर सुहाना पर भरपूर प्यार लुटाया है।
सुहाना की बचपन की सहेली अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर IPL मैच से सुहाना के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों सहेलियों ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जर्सी पहनी हुई है और वे स्टेडियम में टीम को चीयर कर रही हैं। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “मेरी सबसे प्यारी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं! पूरी दुनिया में आपके जैसा कोई नहीं है। आई लव यू सुजी (सुहाना)...ये वो तस्वीर है जिसमें हम अपना वह काम करते हुए सबसे ज्यादा खुश दिख रहे हैं जो करना हमें सबसे ज्यादा पसंद है।”
उल्लेखनीय है कि कोलकाता टीम के मालिक शाहरुख हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने भी सुहाना की फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर हार्ट इमोजी के साथ लिखा- “हैप्पी बर्थडे सुहाना।” सुहाना की बचपन की दोस्त व अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया ने इंस्टा स्टोरी पर सुहाना के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे सिस्टर, आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी।” मालूम हो सुहाना एक प्रशिक्षित थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 में जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कहा जा रहा है कि सुहाना अब शाहरुख के साथ 'किंग' फिल्म में दिखेंगी।
Tags:    

Similar News