Anant-Radhika Wedding : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और दवा जगत के दिग्गज उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शुक्रवार को एक भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए. इस विवाह समारोह में नेताओं के साथ ही हिंदी एवं दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत व हॉलीवुड की हस्तियों और देश के लगभग सभी शीर्ष क्रिकेटर शामिल हुए. अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां और उनकी बहन क्लो करदाशियां, नाइजीरियाई रैपर रेमा, जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियों ने विवाह समारोह की शोभा बढ़ाई एक तरफ इन लोकप्रिय हस्तियों ने जैसे शंकर महादेवन, श्रेया घोषाल, कौशिकी चक्रवर्ती, सोनू निगम, हरिहरन और अन्य ने मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में लोकप्रिय भजन ‘राम राम जय राजा राम’ गाया.
Tags: