Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जिंदगी का आज सबसे खास दिन है। आज 12 जुलाई शुक्रवार को दोनों विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी को सिर्फ चंद घड़िया बाकी हैं। अंबानी परिवार में रौनक बिखरी हुई है।शादी से पहले नीता अंबानी ने श्रीकाशी विश्वनाथ का जयकारा लगा रहीं साथ ही उन्होंने काशी के साथ अंबानी परिवार के विशेष लगाव का भी जिक्र किया है अनंत अंबानी और राधिका के जीवन की शुभ शुरुआत से पूर्व नीता अंबानी ने काशी के लिए एक स्तुति जारी की है। इसमें वे कहती दिख रही हैं, 'गंगा की पावन गोद में विश्राम करते हुए वाराणसी भारतीय सभ्यता का उद्गम स्थल है'। मालूम हो कि शादी से पहले नीता अंबानी नए जोड़े के लिए काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। उन्होंने संस्कृति की इस प्राचीन धरोहर का दौरा किया।Anant-Radhika Wedding: शादी से पहले नीता अंबानी ने लगाया काशी विश्वनाथ का जयकारा
Tags: