'कच्चा बादाम' सॉन्ग पर आम्रपाली दुबे ने लगाई आग, देखें जबरदस्त डांस वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं

Update: 2022-02-11 18:23 GMT

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक आम्रपाली दुबे के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ रूबरू होती रहती हैं। हाल ही में आम्रपाली ने एक डांस वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Instagram) फैन्स के बीच अपना क्रेज बरकरार रखने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। दरअसल, हाल ही में आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इन दिनों कच्चा बादाम गाना काफी ज्यादा फेमस है। इस गाने पर हर एक सेलिब्रेटी रील बनाते नजर आ रहा है। आम्रपाली ने भी अब इस गाने पर जमकर डांस किया हैं। बैंगनी कलर की साड़ी पहनकर उन्होंने जबरदस्त कमरिया हिलाई है कि उनके ठुमके देखकर सोशल मीडिया हिल गया है। उनके साथ गाने में कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय भी नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस ने कोरियोग्राफर के साथ कमाल की जुगल बंदी की हैं। दोनों के स्टेप पर तालमेल देखते ही बन रहा है। आम्रपाली के डांस के साथ-साथ फैंस का ध्यान खींचा है एक्ट्रेस के कैप्शन ने। आपको बता दें कि इस वीडियो में आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को भी टैग किया है। ऐसा लग रहा है मानों वो उन्हें इस गाने पर डांस के लिए चैलेंज कर रही हों। देखना दिलचस्प होगा कि निरहुआ कब अपना डांस का जलवा दिखाएंगे।
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई हिंदी टीवी सीरियल्स जैसे सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन, रहना है तेरी पलको की छांव में जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।इसके बाद निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी बन गई।


Tags:    

Similar News