भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं I आपको बता दें भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक आम्रपाली दुबे के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं I वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ रूबरू होती हैं I हाल ही में ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो रील शेयर किया है जो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है I

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आम्रपाली अक्सर ही अपने तस्वीरों और वीडियो से तहलका मचा देती हैं I कुछ ऐसा ही हुआ है उनकी लेटेस्ट वीडियो में I अदाकारा ने इस वीडियो में काले रंग का सूट पहना हैं और साथ ही मल्टी कलर का दुपट्टा उनपर खूब जंच रहा है I इसके संग माथे पर बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है I
'इश्क हमारा सबसे जुदा है', गाने पर ऐक्ट्रेस अपनी अदाओं से सबका दिल लूट रही हैं I इस वीडियो में आम्रपाली ने गजब के एक्सप्रेशंस दिए हैं Iइस वीडियो रील को खूब शेयर किया जा रहा है।फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं I ऐक्ट्रेस की इन अदाओं को देख लोग उनके दीवाने हो गए हैं I एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आम्रपाली जल्द ही 'निरहुआ द लीडर' और 'लव विवाह डॉट कॉम' फिल्मों में नजर आने वाली हैं I


Tags: