आम्रपाली दुबे और निरहुआ का छठ गीत हुआ वायरल, देखें इमोशनल VIDEO

भोजपुरी सितारे छठ के मौके पर (Chhath Song 2021) के मौके पर एक से एक बेहतरीन गाना दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं

Update: 2021-10-30 17:35 GMT

भोजपुरी सितारे छठ के मौके पर (Chhath Song 2021) के मौके पर एक से एक बेहतरीन गाना दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं. अब आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) का छठ गीत 'पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया' खूब ध्यान खींच रहा है. गाने को कुछ दिन पहले ही भोजपुरी एचडी फिल्म यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये गाना इतना इमोशनल है कि इसे सुनते ही आंखों में आंसू आ जाएंगे. छठ के मौके पर यह भोजपुरी छठ गीत खूब धमाल मचा रहा है.

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) का यह छठ गीत (Chhath Geet 2021) विदेशों में भी शूट किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे छठ का व्रत रखती हैं, लेकिन दूसरी ओर निरहुआ पर हमला हो जाता है. यह देख आम्रपाली काफी परेशान हो जाती हैं. लेकिन वो किसी भी हाल में अपने व्रत को पूरा करती हैं. गाने पर वीडियो को जिस तरह से फिल्माया गया है वो काबिले तारीफ है.
Full View
बता दें कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जल्द ही हमें फिल्म 'घर परिवार' में दिखेंगी. फिल्म में एक बार फिर उनकी और निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी जमेगी. बता दें कि आम्रपाली दुबे अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया. उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई. उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली.


Tags:    

Similar News