Saree Ke Palet Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार्स खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी अक्सर पर्दे पर धूम मचा देती है। एक बार फिर ये जोड़ी अपनी जबरदस्त केमेस्ट्री से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है। खेसारी और आम्रपाली का वीडियो सॉन्ग 'साड़ी के पलेट' (Saree Ke Palet) रिलीज हो चुका है। इस गाने में दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको दोनों के बीच की हॉट केमेस्ट्री खूब पसंद आएगी। एक्ट्रेस ने इस गाने का वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

खेसारी और आम्रपाली की हिट जोड़ी
इस गाने में खेसारी आम्रपाली संग रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। गाने में आम्रपाली सुहागराज की सेज पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। तो वहीं खेसारी दूल्हे के लिबास में दिख रहे हैं। दोनों पति-पत्नी जैसे जबरदस्त रोमांस कर रहे हैं
Full View
लाखों में आ चुके हैं व्यूज
खेसारी और आम्रपाली के इस गाने के रिलीज होते ही व्यूज की बाढ़ आ चुकी है। गाने के रिलीज होने के कुछ देर बाद ही इस पर 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज और 15 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
फिल्म आशिकी का है ये गाना
बता दें, भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' के लिए ये गाना बनाया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पा राज ने अपनी आवाज दी है। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं और इसमें लीड रोल में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काव्या सिंह, कुणाल सिंह, प्रकाश जैश, श्रुति राव नजर आएंगे।
Tags: