Brahmastra Teaser Video: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मसत्र' के मोशन पोस्टर के रिलीज से पहले आज बिग बी ने इंटरनेट पर इस फिल्म का एक तिजर वीडियो साझा किया है. वीडियो में रणबीर कपूर की दमदार झलक देखने को मिलती है. वीडियो के जारी किए जाने के बाद बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस इसे लेकर उत्सुक हो उठे हैं. बिग बी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "ब्रह्मास्त्र के सफर को दुनिया के साथ साझा करने का समय शुरू होने जा रहा है. प्रेम, रौशनी और आग. ब्रह्मसत्र का मोशन पोस्टर कल रिलीज होगा."




Tags: