आज के दिन पुरे देश में करवा चौथ (Karwa Chauth 2021) का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। इसी बीच हर साल की तरह इस बार भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस को बधाइयां देते नजर आए हैं। बिग बी ने जया बच्चन के साथ की एक फोटो शेयर की है, जो कि फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की है।

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह जया बच्चन को गले लगाए दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा-'करवा चौथ की अनेक शुभकामनाएं।' जानकरी के लिए आपको बता दे कि यह खास फोटो शाहरुख खान स्टारर मूवी 'कभी खुशी कभी गम' के एक सीन की है।
अमिताभ बच्चन के हर पोस्ट की तरह उनकी ये फोटो भी सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई है। एक्टर के पोस्ट को अबतक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस इस कपल की तारीफ करते हुए करवा चौथ की शुभकामनाएं देकर हार्ट वाले इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं।
अगर बात करे बिग बी की तो वह अक्सर हर त्यौहार पर कोई न कोई पोस्ट शेयर कर फैंस को बधाइयां देते नज़र आते है। फैंस को भी त्यौहार पर उनकी हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। वहीं बात करे अगर महानायक के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म 'झुंड' में नजर आएंगे। इसके अलावा 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे', 'गुडबाय' और 'इंटर्न' जैसी फिल्में भी उनकी बकेट लिस्ट में शामिल हैं।



Tags: