Amitabh Bachchan : 'कालीधर लापता' की तारीफ, बोले – 'बेटा होने से मेरे'

Update: 2025-06-22 10:38 GMT
Entertainment मनोरंजन : दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अकसर अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में एक खूबसूरत पोस्ट की है। पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की इसलिए तारीफ की कि वह न सिर्फ उनके बेटे हैं बल्कि वह एक अभिनेता भी हैं और अपने काम से उन्होंने इज्जत कमाई है।
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लाइन से शुरूआत करते हुए लिखा 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे। अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन के लिए लिखा 'उन्होंने फिल्मों में मुश्किल रोल किया। उन्होंने अभिनय करने की हिम्मत की और पहचान बनाई।'
Tags:    

Similar News