Karishma Tanna और वरुण बंगेरा की शादी की अफवाहों के बीच, एकता कपूर ने दिया ये बड़ा हिंट

जबरदस्त पहचान बिग बॉस के सीजन 8 (Bigg Boss 8) से मिलीं थी। बॉलीवुड में भी नजर आ चुकी हैं।

Update: 2021-11-30 03:35 GMT

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। बीते दिनों खबरें थी कि जल्द करिश्मा अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (varun bangera) संग शादी करने जा रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस की शादी की खबरों पर एकता कपूर ने पक्की मोहर लगा दी है। दरअसल, एकता कपूर ने करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी तय होनेपर दोनों पर बधाई दी है। एकता कपूर ने एक वीडियो जारी किया है जिसमे करिश्मा और वरुण के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने दोनों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'तो वरुण और करिश्मा को भविष्य के लिए बधाई।'

वीडियो की शुरुआत में एकता कपूर करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा को समझाती है। ऐसा लग रहा है वह बधाई दे रही है। एकता कपूर की आवाज सुनाई नहीं दे रही हैय़ विकी कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी भी पार्टी में नजर आ रही है। सभी हंसते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें नवंबर महीने की शुरुआत में करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की सगाई की बात लीक हुई थी।
करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी और तब से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। करिश्मा और वरुण पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ में छुट्टियां मनाने से लेकर एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने तक, यह कपल कथित तौर पर एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस है।
आपको बता दें इससे पहले एक्ट्रेस का नाम एक्टर उपेन पटेल के साथ जुड़ा चुका हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार बिग बॉस के आठवें सीजन साल 2014 में हुई थी। कुछ साल साथ रहने के बाद साल 2016 में दोनों अलग हो गए। इन दिनों का रिश्ता लगभग दो साल तक चला था। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। वहीं करिश्मा का नाम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के साथ भी जोड़ा था। लेकिन पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो काफी टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे इन लव बर्ड्स के बीच एक खास वजह से तनातनी शुरू हुई थी, जो कमिटमेंट से जुड़ी थी।
बता दें कि करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। उन्होंने टेलीविजन के सबसे पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस 'जरा नचके दिखा', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को जबरदस्त पहचान बिग बॉस के सीजन 8 (Bigg Boss 8) से मिलीं थी। बॉलीवुड में भी नजर आ चुकी हैं।


Tags:    

Similar News

-->