16 दिन में कमाल! ‘Raid 2’ ने विदेशों में तोड़ा रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
Raid 2 Worldwide Collection Day 16 रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने सिर्फ 16 दिनों में ही दुनियाभर में शानदार कमाई की है। रेड 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने विदेशों में भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। रेड 2 ने अब तक ओवरऑल कितना कमाया है जानते है यहां।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Worldwide: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म रेड 2 जब से रिलीज हुई है, इसने सभी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। इस साल छावा को छोड़कर अभी तक कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसे रेड 2 ने पछाड़ा नहीं है। बजट वसूलने के बाद रेड 2 अब सिर्फ मेकर्स की जेब भर रही है।
2018 में बनी रेड की सीक्वल रेड 2 इसी साल 1 मई को सिनेमाघरो में रिलीज हुई। इस फिल्म ने आते ही पहले बजट वसूला, फिर रेड का रिकॉर्ड तोड़ा और अब दुनियाभर में मेकर्स को सिर्फ प्रॉफिट दे रहा है। 10 दिन में ही 100 करोड़ रुपये के पार कमाने वाली रेड 2 ने 16 दिन के अंदर एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।