इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गाना 'कचा बदाम' (Kacha Badam Trend) काफी वायरल हो रहा है, जिस पर आम लोगों से लेकर तमाम सेलेब्स तक थिरकते देखे जा रहे हैं। इसी बीच और वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। ये वीडियो है 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन की लाडली बेटी अरहा (Allu Arjun Daughter Arha) का। अल्लू सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने परिवार के साथ समय बिताते देखे जाते हैं। इसी बीच उन्होंने भी बेटी का वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो कर धूम मचा रही हैं।

अरहा (Arha Dance Video) ने बेबी पिंक कलर का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है, और बालों में बन बनाए हुए वो बेहद क्यूट अंदाज में कचा बदाम ट्रेंड को फॉलो कर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में अल्लू अर्जुन का आलीशान घर देखा जा सकता है। इस क्यूट कचा बदाम ट्रेंड वाले वीडियो को साझा कर अल्लू ने कैप्शन दिया है, 'मेरी नन्ही बदाम अरहा'।
बता दें, अल्लू अर्जुन के दो बच्चे हैं, अल्लू अरहा और अल्लू अयान जिनके साथ उन्हें अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। हाल ही में अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें डैडी और डॉटर की इस क्यूट जोड़ी को एक साथ रेस लगाते देखा गया था। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया था।
बात करें, अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की तो, हाल ही में उनकी फिल्म पुष्पा ने देशभर में धूम मचाया। अभी वो ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा कोरोना महामारी के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना को देखा गया था।
Tags: