अल्लू अर्जुन ने बढ़ा लिया इतना वजन! ट्रोल बोले- ये तो वड़ा पाव हो गया है

हालांकि पुष्पा द रूल की कहानी आखिर क्या मोड़ लेगी ये तो वक्त ही बताएगा।

Update: 2022-06-26 08:02 GMT

Puspa The Rule, Allu Arjun Look Leaked: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa The Rise) के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद अब फैंस को इसके अगले पार्ट पुष्पा द रूल (Pushpa The Rule) का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसके अल्लू अर्जुन काफी मेहनत भी कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) हाल ही में बढ़े बालों और दाड़ी के साथ पुष्पा लुक में नजर आए। हालांकि यहां पर गौर करने की बात ये थी कि उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ा हुआ दिखाई पड़ा।

पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने बढाया वजन



 


एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपना वजन पुष्पा द रूल (Pushpa The Rule) के लिए काफी ज्यादा बढ़ा लिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल वाले लुक की ये तस्वीरें देखकर फैंस खासे एक्साइटेड नजर आए और सोशल मीडिया पर ये कयास लगाते दिखे कि आखिर फिल्म की कहानी आगे क्या मोड़ लेगी जिसकी वजह से अल्लू अर्जुन ने अपना वजन इतना ज्यादा बढ़ा लिया है।
फैट शेमिंग का शिकार हुए अल्लू अर्जुन


बेहिसाब फैंस जहां अल्लू अर्जुन की तारीफें करते दिखे वहीं ट्रोल्स ने अल्लू अर्जुन को घेरने का मौका नहीं छोड़ा। अल्लू अर्जुन के ढेरों फैंस उन्हें फैट शेम करते दिखाई दिए और उन्होंने इन तस्वीरों पर शेमिंग कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'वड़ापाव लुक'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लसित मलिंगा, बहुत टाइम बाद देखा आपको।
क्या मोड़ लेगी 'पुष्पा द रूल' की कहानी?
एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'दिन पर दिन और ज्यादा बुड्ढे होते जा रहे हो।' एक ट्रोल ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'वह किसी सड़क छाप चोर की तरह लग रहा है। साउथ वाले इन भिखारियों के लिए क्यों पागल रहते हैं।' किसी ने अल्लू को मोटा भाई कहा है तो किसी ने उन्हें वाओ वाओ स्टार कहा है। हालांकि पुष्पा द रूल की कहानी आखिर क्या मोड़ लेगी ये तो वक्त ही बताएगा।

Tags:    

Similar News