Allu Arjun Arrest: फिल्म 'पुष्पा 2' के एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उन्हें चार दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था.
भगदड़ मामले में गिरफ्तार अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और उनके भाई पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं.
हैदराबाद में चिक्कड़पल्ली के एसीपी एल. रमेश कुमार ने पुष्टि की है कि हैदराबाद भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Tags: