Alliance बना ओटीटी का टॉप ट्रेंडिंग शो

Update: 2026-07-03 10:41 GMT

मनोरंजन: प्राइम वीडियो और बनिजय एशिया का रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ भारत में नंबर 1 ट्रेंडिंग शो बन गया है। सोशल स्ट्रैटेजी पर आधारित यह शो दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। शो को अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं, जबकि इसमें 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। अपने अनोखे कॉन्सेप्ट, रणनीति आधारित गेमप्ले और लगातार बदलते समीकरणों की वजह से यह शो चर्चा में बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, ‘अलायंस’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हर एपिसोड के बाद शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और दर्शक आने वाले ट्विस्ट्स को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह शो ड्रामा से ज्यादा रणनीति, भरोसा और स्मार्ट गेमप्ले पर आधारित है, जिससे यह अन्य रियलिटी शोज से अलग पहचान बना रहा है।

शो में हर एपिसोड के साथ नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते लगातार बदल रहे हैं, कहीं भरोसा टूट रहा है तो कहीं नए गठबंधन बन रहे हैं। इन अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स की वजह से दर्शकों की रुचि बनी हुई है। शो के गेम फॉर्मेट में लिए गए फैसले पूरी गेम की दिशा बदल देते हैं, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो जाती है।

‘अलायंस’ में शामिल सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स में रीवा किशन, मिनी माथुर, निखिल चिनप्पा, कुशाल टंडन, अरसलान गोनी, जैद दरबार, डेजी शाह, रुही दोसानी, नीति टेलर, पायल धारे, सैबी सूरी, वंशज सिंह, अरमान खेड़ा, डेलबार आर्या और डॉली जावेद जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में सोहेल खान, आगू स्टेनली और वृद्धि पटवा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में शामिल हुए हैं।

यह शो 26 जून को प्राइम वीडियो पर लॉन्च किया गया था और इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जा रहे हैं। लगातार बदलते गेम, नई रणनीतियां और अप्रत्याशित घटनाएं इसे एक अलग तरह का रियलिटी गेम एक्सपीरियंस बना रही हैं।

Tags:    

Similar News