फिल्म 'RRR' में सीता के रोल में नजर आएगी आलिया, देखें एक्ट्रेस का फर्स्ट Look

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। इस खाम मौके पर एक्ट्रेस अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया।

Update: 2021-03-15 11:06 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। इस खाम मौके पर एक्ट्रेस अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया। जिसकी झलक रविवार को उन्होंने शेयर की थी। असल में आलिया फिल्म 'आरआरआर (RRR)' में सीता के रोल में नजर आने वाली हैँ। जिसका फर्स्ट लुक उन्होंने शेयर कर दिया है।

आलिया के लुक की बात करे तो बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। जिसमें एक्ट्रेस ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है। सीता के इस अवतार में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के साथ ही आलिया तेलुगू डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है।
इस पीरियड ड्रामा फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, राम चरण और एनटीआर जूनियर जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को एसएस राजामौली द्वारा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 13 अक्टूबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।आपको बता दें, यह फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होगी।रविवार को आलिया ने इस फिल्म का अपना एक लुक शेयर किया था। जिसमें वह भगवान राम के सामने बैठी हुई नजर आ रही हैं।
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह आरआरआर के अलावा रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इसके लिए आलिया फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। जो फैंस को काफी पसंद आया है।





Tags:    

Similar News

-->