फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की हैl इसमें वह दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैंl जैसे ही यह फोटो शेयर हुई हैl लोगों ने उन्हें टीज करना शुरू कर दिया कि उनकी और रणबीर की शादी कब हो रही हैल




रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़े में से एक है और उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी करने वाले हैंl हालांकि दोनों ने अभी तक चुप्पी साध रखी हैl हाल ही में आलिया भट्ट को मालदीव में वेकेशन मनाते स्पॉट किया गया थाl इसके पहले वह मुंबई के फिल्म सिटी में ऐड की शूटिंग कर रही थीl अब आलिया भट्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैl

आलिया भट्ट मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा के साथ नजर आ रही हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के साथ फोटो शेयर की हैl इसमें आलिया भट्ट को दुल्हन के अवतार में देखा जा सकता हैl वह अपने हाथ में लगी मेहंदी दिखा रही हैl प्रशंसकों को लग रहा है कि आलिया भट्ट ने अपनी शादी के लिए ऐसा कर रखा है और वह रणबीर कपूर से उनकी शादी की कयास लगा रहे हैl फोटो में आलिया भट्ट एंब्रॉयडरी लहंगा पहने नजर आ रही हैंl साथ ही उन्होंने दुपट्टा भी ले रखा हैl


Tags: