Cannes Film Festival में शामिल नहीं होंगी Alia Bhatt

Update: 2025-05-14 09:47 GMT
13 मई से कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी कई बॉलीवुड सेलेब्स इसमें शामिल होने वाले थे जिनमें से एक आलिया भट्ट भी थीं। मेट गाला के बाद आलिया के लिए ये एक बड़ा इवेंट होने वाला था। हालांकि अब खबर आ रही है कि आलिया इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली थीं। फैंस इस खबर के बाद से अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड था। हालांकि जो लेटेस्ट खबर आ रही है उससे शायद आलिया भट्ट के फैंस को गहरा धक्का लगे।
क्या आलिया भट्ट ने टाल दिया अपना फैसला?
खबर है कि आलिया भट्ट कांस का हिस्सा नहीं होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि अभिनेत्री को 13 मई को फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट पर रेड कार्पेट पर चलना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण उन्होंने इसे टाल दिया।
Tags:    

Similar News

null