एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपनी लेटेस्ट फोटोज़ में आलिया व्हाइट साड़ी में नजर आ रहीं हैं, तो आइए डालते हैं एक नजर उनकी इन तस्वीरों पर। (

आलिया भट्ट इन दिनों व्हाइट साड़ियों में लगातार फोटोशूट करवाती नजर आ रहीं हैं। 
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आलिया ने एक व्हाइट बेस ब्लाउज़ के साथ इन तस्वीरों को शेयर किया, जिन पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। 


आलिया ने स्ट्रैपी ब्लाउज़ को मैचिंग व्हाइट साड़ी के साथ पेयर किया, जिसमें छोटे पोल्का डॉट्स भी थे। आलिया ने मोनोक्रोम हील्स की एक जोड़ी के साथ अपनी आउटफिट को पूरा किया। 
अपने लहराते बालों को खुला छोड़ते हुए आलिया ने अपने लुक को केवल फ्लोरल-शेप्ड इयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया। 
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। 


Tags: