किताबों के बीच Alia Bhatt गहरी चिंतन में आईं नजर, लिखा खास कैप्शन

साथ ही अभिनेता अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।

Update: 2022-01-16 02:29 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों रणबीर कपूर को डेट करने के चलते काफी सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ में घूमते व टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लेटेस्ट फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें चेयर पर बैठी हुई दिख रही हैं। तस्वीर में देख कर मालूम होता है कि अभिनेत्री एक लाइब्रेरी में बैठी हुई दिख रही हैं। फोटो में अभिनेत्री एक ओर देखते हुए दिख रही हैं।
लिखा खास कैप्शन


इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, 'यहां लेकिन वहां नहीं, हमेशा दूर कहीं।' आलिया की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर को अब तक (खबर लिखे जाने तक) साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
बात अगर आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन के एक अध्याय पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को इस साल फरवरी में रिलीज किया जा सकता है।
इसके अलावा अभिनेत्री एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर में साउथ के स्टार जूनियार एनटीआर और राम चरण के साथ लीड सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। आरआरआर एक पीरियड फिल्म है, जो दो स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है। इस फिल्म को बीते 7 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन पैनडेमिक के चलते रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। साथ ही अभिनेता अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।

Tags:    

Similar News