Alia Bhatt ने बेबीमून से शेयर की पहली फोटो, सोनम कपूर ने खोल दिया राज

अब जीवन का नया चैप्टर भी तकरीबन एक साथ शुरू करने वाले हैं।

Update: 2022-08-09 12:11 GMT

आलिया भट्ट पिछले दिनों काफी बिजी रही थीं। उनकी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म डार्लिंग्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। प्रेग्नेंसी के बावजूद आलिया अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई थीं। इसके बाद आलिया की अगली रिलीज ब्रह्मास्त्र है, जो 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


इस फिल्म के लिए भागमभाग शुरू होने से पहले आलिया फुर्सत के कुछ पल बिता लेना चाहती हैं और इसीलिए चुपचाप वेकेशन पर निकल गयी हैं। प्रेग्नेंट होने की वजह से आलिया की छुट्टी को बेबीमून कहा जा रहा है। बहरहाल, आलिया ने भले ही अपनी ट्रिप के बारे में कुछ ना बताया हो, मगर सोनम कपूर ने बातों-बातों में इस राज से पर्दा उठा दिया है।

कहां हैं आलिया भट्ट?
दरअसल, आलिया ने मंगलवार को एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका चेहरा धूप में दमक रहा है। आलिया ने लिखा- इस शनशाइन के लिए आभारी। आपके प्यार के लिए शुक्रिया। इस कैप्शन के जरिए आलिया ने डार्लिंग्स पसंद करने वाले फैंस का आभार भी जता दिया, वो भी अपने प्रोडक्शन हाउस के नाम के दिलचस्प इस्तेमाल करके।


सोनम कपूर ने खोल दिया राज
आलिया के प्रोडक्शन हाउस का नाम एटरनल सनशाइन है। आलिया की इस फोटो पर सास नीतू सिंह ने लिखा- माई ब्यूटी। आलिया ने इस फोटो में कहीं भी अपनी लोकेशन का जिक्र नहीं किया है, मगर सोनम कपूर के कमेंट से पता चला कि वो इटली में हैं। सोनम ने कमेंट किया- मैं भी वहां अपने बेबीमून के लिए गयी थी। यह बेहतरीन है। मजे करो।


सोनम ने अपना बेबीमून जून में इटली में मनाया था। पति आनंद आहूजा भी साथ में थे। सोनम और आनंद ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान मार्च में किया था। वहीं, आलिया और रणबीर की शादी 14 अप्रैल को हुई थी और दो महीने बाद ही आलिया ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। दिलचस्प संयोग यह है कि सोनम और रणबीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था और अब जीवन का नया चैप्टर भी तकरीबन एक साथ शुरू करने वाले हैं।


Tags:    

Similar News

-->