लेटेस्ट न्यूज़: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में शुमार हैं। कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल अप्रैल में दोनों ने शादी की। अक्सर मीडिया बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे पर प्यार उड़ेलने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में एक बार फिर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की तारीफ करती नजर आईं। बता दें कि आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सेशन किया। इस दौरान उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछे गए। मगर एक सवाल ने खासतौर से ध्यान खींचा।
एक यूजर ने आलिया से पूछा कि एक को-स्टार के रूप में रणबीर कपूर की खासियत क्या है? इस सवाल का आलिया ने काफी शानदार जवाब दिया और रणबीर की खूब तारीफ की।यूजर को जवाब देते हुए आलिया ने लिखा है, 'रणबीर कपूर काफी सहज को-स्टार हैं। वह समय के बहुत पाबंद हैं। बतौर एक्टर वह काम के प्रति बेहद समर्पित हैं और कभी काम छोड़कर सेट से नहीं जाते। उनका अनुशासन बहुत गजब का है।' इस खूबसूरत जवाब के साथ आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर कपूर की एक तस्वीर भी साझा की है। इसमें रणबीर दिल बनाते नजर आ रहे हैं। आलिया ने लिखा है, 'वह शॉट के बीच में मेरे लिए ये छोटे-छोटे दिल भी बनाते हैं।