अली गोनी हुए इमोशनल, सालों पुराना घर छोड़ जैस्मिन के साथ शुरू किया नया सफर
Aly Goni Gets Emotional: अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के क्यूट कपल्स में से एक हैं. दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब साथ में शिफ्ट हो रहे हैं.
अली गोनी और जैस्मिन भसीन साथ में शिफ्ट होने जा रहे हैं. नए घर में शिफ्ट होने के लिए अली अपना सामान पैक कर रहे हैं. जिसे करते हुए वो इमोशनल हो गए.
जैस्मिन और अली अब साथ में एक लग्जीरियस फ्लैट में रहने वाले हैं. उन्होंने घर को रेनोवेट भी करवा लिया है.
अली ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपने फ्लैट में आखिरी दिन दिखाया है. उन्होंने बताया कि घर में उनका आखिरी दिन है और वो सामान पैक कर रहे हैं.
अली इस घर में चार साल से रह रहे थे. अब उनके लिए ये घर छोड़ना मुश्किल हो रहा है. घर छोड़ते हुए अली इमोशनल नजर आए.
अली ने कहा- समझ नहीं आ रहा है कहां से शुरू करूं. खुश हूं कि जैस्मिन के साथ शिफ्ट होने जा रहा हूं.
लेकिन कहीं न कहीं मैं उदास भी हूं क्योंकि जिस घर में आपने सालों बिताए हो उसे छोड़ना आसान नहीं होता है.