करण जौहर (Karan Joahr) के टॉक शो 'कॉफी व‍िद करण' (Koffee With Karan) के तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार (Akshay kumar) और सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की यूनीक जोड़ी साथ नजर आने वाली है. अक्षय जहां पहले भी इस शो में कई बार नजर आ चुके हैं, वहीं सामंथा पहली बार इस शो के काउच पर बैठे हुए नजर आएंगी. हालांकि अपनी पहली एंट्री में भी सामंथा, करण जौहर के साथ फुल मस्‍ती के मूड में नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, सामंथा ने तो करण को ही टूटी हुई शाद‍ियों का ज‍िम्‍मेदार ठहरा द‍िया है. करण जौहर के ख‍िलाफ सामंथा के इस हमले में अक्षय भी उनका पूरा साथ देते द‍िख रहे हैं.




Full View

शो के तीसरे एपीसोड में अक्षय कुमार अपने रियल खिलाड़ी अवतार में सामंथा रूथ प्रभु को अपनी गोद में उठाकर एंट्री करते नजर आ रहे हैं. इसी के साथ शो में तीसरी बार अपनी मौजूदगी दर्ज करते हुए, वह वही करते है जो उन्होंने हमेशा सबसे अच्छा किया है.

वहीं इस शो में करण जौहर ऑस्‍कर के कॉन्ट्रोवर्शियल क‍िस्‍से से जोड़कर अक्षय कुमार से एक सवाल पूछने वाले हैं, ज‍िसका अक्षय भी बेबाकी से जवाब देते नजर आते हैं. क्रिस रॉक-विल स्मिथ ऑस्कर थप्पड़ वाले मामले को जोड़ते हुए करण जौहर ने अक्षय कुमार से पूछा, "अगर क्रिस रॉक ने टीना (ट्व‍िंकल खन्ना) के बारे में मजाक किया तो आप क्या करेंगे?" इसपर अक्षय ने कहा, "मैं उनके अंतिम संस्कार का सारा खर्च उठाता."

सामंथा रूथ प्रभु से करण जौहर पूछते हुए नजर आने वाले हैं कि 'अगर आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त की बैचलर पार्टी की मेजबानी करनी है, तो आप डांस करने के लिए किन दो बॉलीवुड हंक को हायर करेंगी?" इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "रणवीर सिंह, रणवीर सिंह."

Tags: