मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के साथ कुडि़ए नी तेरे गाना पर डांस किया है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें नोरा फतेही के साथ कुडि़ए नी तेरे गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह गाना एक ब्रिज के नीचे फिल्माया गया है।
अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, यहां देखिए नोरा फतेही किस प्रकार किसी भी वाइब्स को फायर बना सकती है। कुडि़ए नी तेरी वाइब क्या है? अक्षय कुमार इस गाने के माध्यम से अपनी आगामी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन कर रहे हैं। सेल्फी में अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी की अहम भूमिका है।
By: divyahimachal
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}