Richa Chadha के विरोध में उतरे अक्षय कुमार, लिखा, 'दुख होता है जब...'
यहां देखें अक्षय कुमार का ट्वीट।
Akshay Kumar reacts on Richa Chadha's comment on Indian Army: बॉलीवुड स्टार ऋचा चड्ढा का एक बयान अब उन पर भारी पड़ता दिख रहा है। भारतीय सेना का माखौल उड़ाते हुए अदाकारा ऋचा चड्ढा के इस बयान पर सोशल मीडिया में हंगामा मच गया। जिस पर जमकर राजनीति भी हो रही। भारतीय सेना के माखौल उड़ाने वाले अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के इस बयान पर अब सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी कमेंट किया है। इस ट्वीट में फिल्म स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अदाकारा ऋचा चड्ढा के इस कमेंट पर ट्वीट करते हुए इसकी निंदा करते दिखे। फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने अदाकारा ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया।
भारतीय सेना को लेकर गए ऋचा चड्ढा के इस आपत्तिजनक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार ने लिखा, 'इसे देखकर दुख हुआ। हमारी आर्म्ड फोर्सस को लेकर कुछ भी ऐसा नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।' ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार का ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग फिल्म स्टार अक्षय कुमार के इस कमेंट की तारीफ कर उनके साथ सेना की सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। यहां देखें अक्षय कुमार का ट्वीट।