मुंबई | भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह अपने स्टाइलिश लुक्स और जबरदस्त अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में अक्षरा ने नारंगी रंग की ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैन्स ने लुटाया प्यार

अक्षरा के इस नए लुक पर फैंस दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें "ग्लैमरस क्वीन" कहा तो किसी ने "ब्यूटीफुल दिवा"। कमेंट सेक्शन में फैंस दिल और फायर इमोजी की बौछार कर रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री की फैशन आइकन

अक्षरा सिंह सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। चाहे ट्रेडिशनल लुक हो या वेस्टर्न आउटफिट, वह हर लुक में स्टनिंग नजर आती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो...

अक्षरा सिंह जल्द ही अपनी नई भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियोज और स्टेज शोज में भी धमाल मचाती रहती हैं।


Tags: