शॉर्ट ड्रेस पहन स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं अक्षरा सिंह, 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2' गाने में मचाई धूम

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) से बाहर आने के बाद लगातार खबरों में बनी हुई हैं

Update: 2021-11-30 07:15 GMT

Bhojpuri Song 2021: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) से बाहर आने के बाद लगातार खबरों में बनी हुई हैं। अक्षरा सिंह आये दिन अपने चाहने वालों के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। ऐसे में एक्सप्रेशन् क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह का फेमस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2' (Falanwa Ke Beta Sapanwa Me Aata Hai 2) इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह का अंदाज देखते ही बन रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में अक्षरा सिंह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने को अब तक 11,655,211 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने अपनी प्यारी आवाज दी है। वहीं इस गाने को शिवम पंडित डीएस धीरज ने लिखा है। इसके साथ ही इस गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने दे दिया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह ग्लैमरस अंदाज में दिख रहीं हैं। उनके चाहने वाले को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। यहां देखिये वीडियो-
Full View

Tags:    

Similar News

-->