आकांक्षा दूबे की सुसाइड से सदमे में अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही थी। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई बड़ी वजह रही होगी जो एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम उठाया।

Update: 2023-03-27 04:22 GMT
बीते रविवार को भोजपुरी सिनेमा जगत के लिए बेहद बुरा दिन साबित हुआ। इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे ने महज 26 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगा कर ली खुदखुशी कर ली। इस खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है। कई स्टार्स इस पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, अब भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे की मौत पर शोक जताया है।
अक्षरा सिंह ने पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने आकांक्षा दुबे और उनकी मां की एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है- 'क्या लिखूं क्या कहूं अब तक समझ नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में, मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि ये वही एक बहादुर लड़की है। जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिदंगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो।'
इंस्टा लाइव में रोती हुई नजर आईं थी आकांक्षा दुबे
बता दें कि, आकांक्षा दुबे अपनी अपकमिंग फिल्म की शुटिंग के सिलसिले में वाराणसी में मौजूद थीं। सुसाइड से पहले आकांक्षा ने इंस्टा लाइव किया था। जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही थी। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई बड़ी वजह रही होगी जो एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम उठाया।
Tags:    

Similar News