भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था. इस शो में फैंस ने उन्हें बहुत पसंद किया था.

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. वह बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं थीं जहां पर उन्हें बहुत पसंद किया गया है. शो के बाद से अक्षरा के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं.अक्षरा सिंह अपने फैंस के लिए अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है. उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं.


अक्षरा ने 2 शेड्स ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें एक तरफ टाइगर प्रिंट है और दूसरी तरफ ब्लैक कलर. इन फोटोज में अक्षरा अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं.


अक्षरा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हम सभी की 2 साइड्स होती हैं. उन दोनों को गर्व के साथ पहनों. क्योंकि हमारे बहुत सारे मूड होते हैं तो सिर्फ एक क्यों रहें.

अक्षरा की फोटोज को हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं. वह खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं. एक फैन ने लिखा- भोजपुरी की क्वीन. वहीं दूसरे ने लिखा-क्या बात है सुपर.

Tags: