लुंगी पहनकर Akshara Singh ने की धांसू डांस, देखें कातिलाना अंदाज

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह (Bhojpuri star Akshara Singh) भोजपुरी सिनेमा कीजान बन चुकी हैं

Update: 2022-03-16 11:42 GMT

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह (Bhojpuri star Akshara Singh) भोजपुरी सिनेमा कीजान बन चुकी हैं। अक्षरा ने इस इंडस्ट्री में अपने अभिनय औऱ नृत्य कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया है। यूपी (UP) और बिहार (Bihar) में तो जैसे उनके नाम का सिक्का ही चलने लगा है। वहीं अक्षरा लगातार अपने प्रशंसकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इस समय होली कासीजन चल रहा है, वहीं भोजपुरी गानों की डिमांड पूरे देश में बढ़ गई है।

गाने में दिखा कातिलाना अंदाज
अक्षरा ने कई होली गीत तो रिलीज किए ही हैं वहीं वो कुछ हटकर भी गीत पेश कर रही हैं। उनके ताजा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में लुंगी डांस देखकर आप का मुंह खुला का खुला रह जायेगा। वे अपने फैंस को हमेशा कुछ ना कुछ नया करती रहती हैं। उनका क्रेज इतना है कि सालों पुराने गाने भी सुने जाते हैं। हालांकि उनका एक ताजा गाना इंस्टाग्राम पर जबरदस्त हिट हो गया है। इसमें उन्होनें जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए हैं। इसमें अक्षरा व्हाइट लुंगी- व्हाइट शर्ट पहनकर डांस फ्लोर पर आग लगा रही हैं। उन्होंने काला चश्मा भी लगाया हुआ है। अब तक उनके उस वायरल वीडियो को तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने लाइक्स किया है। हजारों लोगों ने उनके डांस की तारीफ की है।
पार्टनर ने भी दिखाया जलवा
वीडियो में अक्षरा के साथ उनकी एक फीमेल पार्टनर भी दिखाई दे रही हैं। सफेद शर्ट- सफेद लुंगी और चिकनी- चिकनी टागों को फ्लान्ट करके उन्होंने दर्शकों को मोहित ही कर लिया है। उनका ये बेखौफ अंदाज सचमुच बहुत बिंदास है। वीडियो में दोनों एक्ट्रेस को पहचानाना मुश्किल हुए जा रहा है। दोनों ही बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।
..गर्दा डांस तो बनता है
यह वीडियो अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया है। अक्षरा ने बलम पीता पीता दे गाने पर डांस मूव्स दिखाए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'जब बिहार मिले झारखंड से तो गर्दा डांस तो बनता है...' वहीं अक्षरा की ये अदा उनके फैंस को भा गई है। वे बढ़ चढ़कर इस पर कमेंट कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->