पंजाबी सॉन्ग 'लॉन्ग लाची' पर अक्षरा सिंह ने की जोरदार डांस, वीडियो ने मचाई सनसनी

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं

Update: 2022-04-10 09:26 GMT

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा से निकल कर एक्ट्रेस ने नेशनल स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर (Akshara Singh Video) किया है जो इन्टरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रहा है।

दरअसल बीते दिनों अक्षरा सिंह का नया गाना (Akshara Singh New Song) रिलीज हुआ है। फेमस पंजाबी सॉन्ग 'लॉन्ग लाची' (Laung Laachi) का भोजपुरी वर्जन टी सीरीज ने लॉन्च किया। इस गाने में भोजपुरी बाला अक्षरा सिंह नजर आईं। इसी गाने पर उन्होंने एक शानदार डांस वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से फैन्स को घायल कर दिया है। ब्लैक शॉर्ट्स और प्रिंटेट श्रग में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह ने अपनी अदाओं के साथ-साथ अपनी आवाज का भी जादू चलाया है। एक्ट्रेस ने अपने डांस से फैन्स को गजब का सरप्राइज दिया है। बताते चलें कि गाने को विनायक और गुरमीत सिंह ने म्यूजिक दिया है। हरमनजीत और अजीत मंडल ने बोल लिखे हैं, तो मुदस्सर खान ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। फैन्स अक्षरा सिंह के नए अवतार में देख उनके कायल हो गए हैं।
अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर अब नेशनल स्टार बन चुकी हैं। बीते साल अक्षरा टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस OTT में नजर आई थीं। अभी के समय के बात करें तो एक्ट्रेस कुछ भोजपुरी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसके साथ ही अफवाहों का बाजार गर्म हैं अक्षरा सिंह बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं।
Tags:    

Similar News