भोजपुरी में 'सुनामी' लेकर आ रहे हैं अक्षरा सिंह और खेसारी लाल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह जल्द ही 'सुनामी' लाने वाले हैं। 'सुनामी' इनके नए गाने का नाम है, जिसमें एक बार फिर दर्शकों को ये जोड़ी साथ नजर आएगी।

Update: 2022-06-11 02:19 GMT

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह जल्द ही 'सुनामी' लाने वाले हैं। 'सुनामी' इनके नए गाने का नाम है, जिसमें एक बार फिर दर्शकों को ये जोड़ी साथ नजर आएगी। अक्षरा सिंह ने गाना का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। अब दोनों के फैंस जल्द ही इस गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह ने गाने का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दोनों फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, 'पहले आंधी आई थी, फिर तुफान और अब सुनामी आ रही है...12 जून को।' इस गाने को सलीम-सुलेमान ने कंपोस किया है। वहीं, सुरजीत यादव, श्रद्धा पंडित और आदित्य कलवे ने गाने के बोल लिखे हैं। गाना मर्चेंट रिकॉर्ड्स और ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।

तस्वीर शेयर कर लिखा, 'गार्जियन तुल्य बड़े भैया, सलीम जी आपसे मिलकर और बातें करके अच्छा लगा। आपका प्यार बना रहे हमेशा की तरह आगे भी। अब तक जो आया वो बवाल और आंधी था अब सुनामी की तैयारी करते हैं..आप सभी भगवान रूपी दर्शकों का आशीर्वाद हमेशा बना रहे...लव यू।'

Tags:    

Similar News