आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में आरोपी समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

तो वह उसे परेशान करता था।

Update: 2023-04-07 07:16 GMT
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के होटल सुमेंद्र रेजीडेंसी में मृत पाई गई थीं। मृत पाए जाने से कुछ घंटे पहले एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं और सिसकती नजर आईं थीं। 12 दिन बाद अब पुलिस ने आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भोजपुरी सिंगर और उनके बॉयफ्रेंड समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने समर सिंह को गाजियाबाद से अरेस्ट किया है। अब पुलिस उन्हें अदालत में पेशकर ट्रांजिट रिमांड के लिए बनारस ले जाने की तैयारी कर रही है। समर सिंह के भाई संजय सिंह पर भी आकांक्षा सुसाइड केस में कई आरोप लगे हैं।
आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर लगाए थे आरोप
जानकारी के मुताबिक, मृतक एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने 27 मार्च को भोजपुरी गायक के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने समर के साथ तीन साल तक काम किया, लेकिन उसने उसे एक पैसा नहीं दिया। उसने प्राथमिकी में कहा कि समर पर उसके 3 करोड़ रुपये बकाया थे और जब आकांक्षा इसके लिए कहती थी, तो समर उसे प्रताड़ित करता था और उसकी पिटाई करता था। जब भी वह अन्य कलाकारों के साथ काम करने की कोशिश करती थी, तो वह उसे परेशान करता था।
Tags:    

Similar News