समंदर किनारे बिकिनी पहन ऐसे दौड़ लगाई अजय देवगन की साली, 43 की उम्र में ढा रही कहर तनीषा

बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन की साली और एक्ट्रेस तनीषा मुख़र्जी इन दिनों फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं।

Update: 2021-03-05 11:27 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) की साली और एक्ट्रेस तनीषा मुख़र्जी (Tanisha Mukherjee) इन दिनों फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन तनीषा मुखर्जी इन दिनों बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में हैं। अजय देवगन की साली और काजोल की बहन तनीषा ने एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज़ से फैन्स को अपना दीवाना बना दिया है। तनीषा ने समंदर किनारे बिकिनी पहन (Tanisha In Bikini ) तहलका मचा दिया है।


दरअसल तनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में तनीषा ने रेड कलर की बिकिनी पहनी हुई है जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं। तनीषा वीडियो में बीच पर दौड़ती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में उन्होंने उर्मिला मातोंडकर की फिल्म रंगीला का टाइटल ट्रैक भी पोस्ट किया हुआ है। वीडियो में तनीषा का ये बोल्ड अवतार फैन्स को क्रेजी बना रहा है। 43 की उम्र पार कर चुकी तनीषा का हॉट अवतार देख फैन्स आहें भर रहे हैं। तनीषा के वीडियो को को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कि तनीषा का हॉट अंदाज़ सुर्ख़ियों में आया हो। इससे पहले भी तनीषा कई बार अपना बिकिनी अवतार फैन्स के साथ शेयर कर चुकी हैं। तनीषा की हॉट अदाएं किसी का भी दिल लूटने के लिए काफी होती हैं।
मालूम हो कि तनीषा ने कुछ बॉलीवुड फ़िल्मों में काम किया है, मगर उन्हें मुख्य रूप से बिग बॉस सीज़न 7 के लिए जाना जाता है, जिसकी तनीषा पहली रनर अप रही थीं। यह सीज़न गौहर ख़ान ने जीता था। शो में तनीषा साथी कंटेस्टेंट अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफ़ी चर्चित रही थीं।
बॉलीवुड अदाकारा तनुजा की छोटी बेटी तनीषा का फ़िल्मी करियर अपने परिवार की विरासत जैसा भव्य नहीं रहा। उन्होंने 2003 में हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म शशशश.. से डेब्यू किया था। तनीषा आखिरी बार पर्दे पर 2016 की फ़िल्म अन्ना में नज़र आयी थीं।


Tags:    

Similar News

-->