Ajay Devgan ने पिता वीरू देवगन को याद कर किया इमोशल पोस्ट, बोले- 'जिंदगी अब पहले की तरह नहीं रही'

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन जाने- माने स्टंट डायरेक्टर थे।

Update: 2021-06-26 11:44 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन जाने- माने स्टंट डायरेक्टर थे। शुक्रवार को वीरू देवगन का जन्म दिन था। इस खास मौके पर उनके बेटे और अभिनेता अजय देवगन ने उन्हें याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर की। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है जिंदगी अब पहले की तरह नहीं रही।

अजय देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई खास मौकों पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अजय देवगन ने हाल ही में पिता की जन्मदिन पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं आपको हर दिन याद करता हूं। आज और ज्यादा कर रहा हूं। हैप्पी बर्थडे पापा। जिंदगी अब पहले की तरह नहीं रही।'

बता दें कि वीरू देवगन 70-80 के दशक के मशहूर स्टंट डायरेक्टर हैं। वीरू देवगन ने 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों का निर्देशन भी किया था। अमृतसर में जन्मे वीरू देवगन 14 साल की उम्र में मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने चले आए थे। वीरू देवगन मुंबई तो हीरो बनने की चाहत में आए ते लेकिन काफी संघर्, के बाद बी उनकी किसमत नहीं चमकी। जिसके बाद उन्होंने एक्शन निर्देशन पर काम करना शुरू कर दिया। वीरू ने लाल बादशाह, इश्क, इंकार, मिस्टर नटवरलाल, क्रांति, हिम्मतवाला, शहंशाह, त्रिदेव, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, फूल और कांटे, आज का अर्जुन, क़यामत और ख़ून भरी माँग जैसी फ़िल्मों में एक्शन दृश्यों का निर्देशन किया।

Tags:    

Similar News

-->