Ajay Devgan: साल 2012 में अजय देवगन Ajay Devgan ‘सन ऑफ सरदार’ के नाम से एक एक्शन कॉमेडी फिल्म लेकर आए थे. फिल्म को लोगों ने कितना पसंद किया था, इस बात का अंदाजा उस फिल्म की कमाई से ही लगाया जा सकता है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 105 करोड़ का कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 160 करोड़ पार कर गया था. अजय के साथ संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा थे. अब इसका सीक्वल आने वाला है, जिसके लिए मेकर्स ने काफी बड़ी तैयारी की है. मृणाल ठाकुर इस फिल्म की फीमेल लीड हैं. अब जानकारी सामने आई कि अजय, संजय दत्त और मृणाल समेत इस फिल्म में कुल 14 बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इन तीनों के अलावा और बाकी जो 11 स्टार्स इस फिल्म में दिखने वाले हैं बताया जा रहा है कि अजय देवगन , संजय दत्त और मृणाल ठाकुर के अलावा ये 11 सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगे. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक मजबूत फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. इसलिए मेकर्स ने इतनी मजबूत स्टारकास्ट फिल्म में ली है. मेकर्स ऑडियंस को फनी राइड पर ले जाना चाहते हैं, यानी हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसी वजह से इन स्टार्स को कास्ट किया गया है ये फिल्म साल 2025 के सेकेंड हाफ में रिलीज हो सकती है.
पहले पार्ट में सोनाक्षी सिन्हा फीमेल लीड थीं. जूही चावला भी दिखी थीं. हालांकि, इस बार ये दोनों फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. सलमान खान भी उस फिल्म में दिखे थे. वो फिल्म में कैमियो रोल में नजर आए थे. वो एक गाने में दिखे थे. बहरहाल, मेकर्स ‘सन ऑफ सरदार 2’ को हिट कराने की तो पुरी तैयारी कर रहे हैं
Tags: