ऐश्वर्या ने फिर से जमाया रंग

Update: 2024-05-18 08:16 GMT
मुंबई :   ऐश्वर्या राय बच्चन भी 16 मई को कान्स में अपना पहला अपीरियंस दे चुकी हैं। वहीं शुक्रवार को ऐश्वर्या दूसरी बार समारोह के रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए दुनियाभर में मशहूर ऐश्वर्या ने दिलकश अदाओं के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया। वह आइस ब्लू और सिल्वर कलर का बहुत ही यूनिक गाउन पहने नजर आईं। उन्होंने चमकीले गाउन में खूब लाइमलाइट लूटी।
इस लुक के चलते हर तरफ उनके चर्चे हो रहे हैं। ऐश्वर्या ने भारतीय डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक का डिजाइनर गाउन पहना था। इस आउटफिट के बॉटम में फिशकट पैटर्न दिया गया था जिसमें सिल्वर और ब्लू चमकीले रैप्रस की लॉन्ग ट्रेल थी। इसकी स्लीव्स भी यूनिक तरीके से डिजाइन की गई थी। ऐश्वर्या मोरनी की जैसी लग रह थीं।
हाथ में चोट लगने के बावजूद ऐश्वर्या ने फेस्टिवल में शिरकत की। उनके साथ बेटी आराध्या भी वहां मौजूद हैं। ऐश्वर्या 22 साल से फेस्टिवल में फैशन और डिफरेंट आउटफिट से लोगों का दिल जीत रही हैं। उनकी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Tags:    

Similar News