ऐश्वर्या राय ने कजिन की शादी में लूटी महफिल, रेड आउटफिट में हर कोई आंखे फाड़कर एकटक देखता रहा, देखें तस्वीरें

Update: 2021-02-23 06:26 GMT

फाइल फोटो 

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी अटेंड करने बेंगलुरू पहुंचीं। शादी में ऐश पति अभिषेक और अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ शामिल हुईं थीं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। शादी में ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी मौजूद थीं।



ऐश्वर्या का लुक दर्शकों को ज्यादा लुभा रहा है। ऐश के पहले लुक की बात करें तो वह पेस्टल कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। ऐश ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है। वहीं आराध्या ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना है जिसमें वो बेहद सुंदर और क्यूट लग रही हैं।


अभिषेक की बात करें तो वह शेरवानी में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं तीनों ने अपनी पोशाक की मैचिंग के मास्क भी पहने हैं। वहीं ऐश के दूसरे लुक की बात करें तो वह रेड कलर की एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप, मांग टीका,रेड लिपस्टिक ऐश के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। आराध्या ने पिंक कलर का लहंगा पहना है।


वहीं शादी की तस्वीरों में अभिषेक बच्चन कहीं नजर नहीं आए। ऐश्वर्या दूल्हा दुल्हन और अपने रिश्तेदारों के साथ पोज दे रही हैं। बता दें कि श्लोका शेट्टी ऐश्वर्या की मौसी की बेटी हैं। फैंस ऐश की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। काम की बात करें तो ऐश्वर्या इन दिनों पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में ऐश्वर्या का डबल रोल देखने को मिलेगा। एक मंदाकिनी देवी और दूसरा रोल नंदिनी देवी।


फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ विक्रम, कीर्ति, तृषा, अमिताभ बच्चन, जयराम रवि लीड रोल में है। वहीं अभिषेक की फिल्म दसवीं का फर्स्ट लुक हाल ही में आउट हुआ है।


Tags:    

Similar News