डेब्यू फिल्म 'तड़प' में इंटीमेट सीन करने को लेकर अहान शेट्टी ने दिया चौंकाने वाला बयान

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Update: 2021-11-27 02:18 GMT

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) फिल्म 'तड़प' (Tadap ) से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में एक्ट्रेस तारा सुतारिया हैं। निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म 'तड़प' (Tadap ) 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अहान शेट्टी (Ahan Shetty) इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।


Full View


अहान शेट्टी (Ahan Shetty) बुधवार को वाराणसी पहुंचे और अभिनेत्री तारा सुतारिया संग दशाश्वमेध घाट पर बजड़े पर बैठकर गंगा आरती देखी थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अहान ने स्क्रीन पर इंटीमेट सीन्स करने के बारे में बात की और बताया कि कैसे इस चीज ने उन्हें डराया था।
अहान ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं निश्चित रूप से डर गया था। जब मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी, तब तक इसके लिए कोई एक्ट्रेस पसंद नहीं की गई थी। उस समय मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि 'हे भगवान! मैं किसके साथ ऐसा करने जा रहा हूं?' लेकिन फिर, यह सब प्रोसेस का एक हिस्सा है। अंत में, यह फिल्म मेकिंग है। मैं उन सीन्स को अहान के रूप में नहीं कर रहा हूं, मैं उन सीन्स को एक कैरेक्टर के रूप में कर रहा हूं।"
अहान ने आगे कहा, "मैं उन सभी किसिंग सीन्स को किसी अन्य हसने या रोने वाले सीन्स की तरह लेता हूं। मुझे यही लगता है कि आप उस कैरेक्टर को अपने साथ नहीं रखना चाहते और लोग इससे सहमत नहीं हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है।"

Full View

फिल्म में के काम की बात करे तो, अहान शेट्टी शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में दिलजले आशिक़ की भूमिका में दिखाई देने वाले अहान का ये ट्रेलर एक मसाला एंटरटेनर है। इस ट्रेलर में अहान के कैरेक्‍टर को दो पहलू में दिखाया गया हैं। एक वो जो खून खराबा कर रहा है और एक वो जो प्‍यार में हद से गुजर जाता है। ट्रेलर के बाद फैंस को फिल्म का फैंस फिल्म का इंतजार हो रहा है।
बता दें कि 'तड़प' तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'आरएक्स 100' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है, जो 'टैक्सी नंबर 9-2-11' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Tags:    

Similar News