सुशांत सिंह के बाद अब इसकी बारी, रिया चक्रवर्ती की लाइफ में हुई इस शख्स की Entery

Update: 2024-08-17 14:25 GMT
 Mumbai.मुंबई: रिया बीते कुछ दिनों से किसी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। Rhea Chakraborty Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आई हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया का नाम काफी विवादों में रहा। सुशांत की परिवार ने अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार रिया को ठहराया था। रिया ने एक बार फिर से अपनी लाइफ को फिर से शुरू किया। सुशांत के बाद एक बार फिर से रिया की लाइफ में फिर से प्यार ने दस्तक दी। रिया बीते कुछ दिनों से किसी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। रुमर्ड बॉयफ्रेंड संग बाइक नजर आईं रिया रिया चक्रवर्ती इन दिनों फिर से रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बनीं हैं। सुशांत के बाद अब रिया का नाम निखिल कामथ के साथ जुड़ रहा है।
इसी बीच अब रिया का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रिया अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ बाइक राइड का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इस दौरान निखिल ने हेलमेट लगाया हुआ है। वहीं, रिया कैजुअल ड्रेस में बिना हेलमेट के नजर आ रही हैं। रिया के खुद का चेहरा छुपाने के लिए मुंह पर काला मास्क पहना हुआ है। हालांकि अभी तक रिया ने निखिल संग अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। इसके बाद भी लोगों ने उन्हें पहचान लिया। ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। लोगों ने किया जमकर ट्रोल
रिया चक्रवर्ती
का ये वीडियो नेटिजन्स के बीच चर्चा में बना हुआ है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'एक और रहस्यमयी आत्महत्या होने वाली है।' दूसरे ने कहा, 'इसके साथ क्वालिटी टाइम बिताना मतलब मौत को दावत देना।' वहीं, एक लिखता है, 'मैडम जान है तो जहान है, हेलमेट तो लगा लीजिए।' एक ने कहा, 'सुशांत के बाद अब इसकी बारी है।' वहीं, कई यूजर्स ने निखिल के चेतवानी देते हुए लिखा कि संभलकर रहना। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने उनका नाम लेते हुए रिया को जमकर ताने मारे।
Tags:    

Similar News

-->