रवि किशन के बाद इस हसीना ने की अपनी फीस में भारी बढ़ोतरी, अब लेंगी इतने रुपये

वीडियो पोस्ट करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में आमिर खान की जमकर तारीफ भी की है।

Update: 2022-06-28 08:25 GMT

Akshara Singh Hike Her Fees: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस इंडस्ट्री में काम कर रहे कलाकार भी अब एक फिल्म को करने के लिए मुंहमांगी रकम चार्ज कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार रवि किशन ने अपनी फीस में बढ़ोतरी की थी। उन्होंने यहां तक दिया था कि लोगों ने उनका बहुत फायदा उठाया था। ऐसे में अब भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह ने भी रातों-रात अपनी फीस बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह अब एक फिल्म को करने के लिए मोटी रकम लेने वाली हैं। 

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इसमें से एक उनकी फिल्म 'डार्लिंग' भी है। अक्षरा सिंह ने फिल्म के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म के जरिए निर्माता प्रदीप के शर्मा के बेटे राहुल शर्मा भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता ने अक्षरा सिंह को इस प्रोजेक्ट के अच्छी खासी रकम ऑफर की है। निर्माता ने यहां तक कह दिया है अक्षरा की लोकप्रियता के हिसाब से वो इस अचीवमेंट को डिजर्व करती हैं। फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी की डिमांड के बाद अक्षरा सिंह की फीस में बढ़ोतरी होना हैरानी की बात नहीं है। 

लाल सिंह चड्ढा के गाने पर किया डांस
अक्षरा सिंह ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में अक्षरा सिंह को आमिर खान के साथ उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के नए गाने 'फिर न ऐसी रात आएगी' पर डांस करते हुए देखा गया। अक्षरा का ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में आमिर खान की जमकर तारीफ भी की है। 


Tags:    

Similar News