शादी के बाद इन सेलेब्स की रातों रात चमक गई थी किस्मत

सेलेब्स की रातों रात चमक गई थी किस्मत

Update: 2023-10-09 09:54 GMT
बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाना इतना आसान नहीं है। खासकर तक जब आपकी खुद की कोई पहचान ना हो। आप ना तो इस इंडस्ट्री में किसी को जानते हो और ना ही कोई आपका गॉडफादर हो। ऐसे में कुछ एक्टर की लाइफ में उनका टर्निग पाइंट उनकी शादी के बाद आया। आसान शब्दों में कहे तो आप यह भी कह सकते हैं इन सेलेब्स को शादी के बाद ही लोकप्रियता हासिल हुई थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
शाहरुख खान- गौरी खान
शाहरुख खान का फिल्मी सफर शादी के बाद ही शुरु हुआ था। इससे पहले वह छोटे पर्दे पर टीवी सीरियल्स पर काम किया करते थे। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना करियर अजमाया। जिसके बाद एक्टर को एक के बाद एक फिल्में मिलती गई। यहीं कारण है कि आज एक्टर को पूरे विश्व में लोग जानते हैं।
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
ऋतिक रोशन भले आज अपनी पहली बीवी के साथ नहीं हो लेकिन कहा जाता है कि शादी के बाद ही उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी। शादी से पहले वह फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हो रही थी। जिसके बाद एक्टर ने सुजैन खान संग शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद उन्हें फिल्म कोई मिल गया मिला। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। जिसके बाद एक्टर को बड़ी फिल्मों के आफर आने लगें।
अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार के लिए इंडस्ट्री में करियर बनाना इतना आसान नहीं रहा है। हालांकि एक्टर ने कभी हार नहीं माना। वह तक भी लगन से काम करते थे आज भी वह वही जुनून के साथ काम करते हैं। हालांकि ट्विंकल खन्ना से शादी करने के बाद एक्टर की किस्मत खुल गई थी। उन्हें कुछ बड़े फिल्में मिली और आज उनकी हर एक फिल्म सुपरहिट साबित होती हैं।
Tags:    

Similar News

-->