जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी सिनेमा के बाद टीवी इंडस्ट्री में धूम मचा रही एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. अपने इवेंट की तस्वीरें और वीडियो वो नियमित अंतराल पर शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा (Monalisa) ने फिर से अपनी लेटेस्ट फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो में एक्ट्रेस आसमानी कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. फोटोज में मोनालिसा (Monalisa Photos) का अंदाज फैन्स को हमेशा की तरह खूब पसंद आ रहा है. फैन्स कमेंट के जरिए रिएक्शन भी दे रहे हैं.

Full View

मोनालिसा (Monalisa) की तस्वीरों को अभी तक 73 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रहीं मोनालिसा का हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक्ट्रेस करीना कपूर के गाने 'तारीफां' पर अपने जलवे बिखेरती नजर आईं थीं.


Full View

मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं. इसके अलावा मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में भी अपने अंदाज से खूब पहचान बनाई थी. शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई.

Tags: