करीना कपूर खान के कोविड पॉजिटिव होने के बाद करण जौहर के घर किया गया सैनिटाइज

जानकारी के मुताबिक पहले सीमा कोविड पॉजिटिव हुई थीं।

Update: 2021-12-14 08:20 GMT

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर के घर पर आयोजित की गई पार्टी के बाद एक-एक करके कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के कोविड पॉजिटिव होने की खबरें आने लगी हैं। करीना कपूर खान के बाद अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर भी कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं जिसके बाद BMC तुरंत एक्टिव हो गई है। हाल ही में करण जौहर के उस घर को सैनिटाइज किया गया जहां पार्टी आयोजित की गई थी। इसके बाद करीना कपूर खान के घर को भी सैनिटाइज किया गया है।

करण-करीना का घर किया सैनिटाइज






मंगलवार सुबह करीना कपूर खान और करण जौहर के घर पर सैनिटाइजेशन के लिए कर्मचारी पहुंचे जहां उन्होंने डिसइनफेक्टेंट स्प्रे किया। मालूम हो कि सोमवार को करीना कपूर खान के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आने के बाद BMC ने उनके घर को सील कर दिया था।
मां और बच्चों के साथ रहते हैं करण
बता दें कि 8 दिसंबर को करण जौहर ने अपने घर पर एक पार्टी आयोजित की थी। करण इस घर पर अपनी 78 वर्षीय मां के साथ रहते हैं और उनके 4 साल के बच्चे यश और रूही भी उनके साथ रहते हैं। खबरों के मुताबिक करण ने उनकी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ये पार्टी दी थी।
कौन-कौन बना था पार्टी का हिस्सा?
कोविड संक्रमित पाए गए सभी लोग इस पार्टी का हिस्सा बने थे। इसके अलावा इस पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और आलिया भट्ट भी शरीक हुए थे। करीना करिश्मा और मलाइका अरोड़ा एक साथ इस पार्टी में पहुंचे थे। BMC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पहले सीमा कोविड पॉजिटिव हुई थीं।


Tags:    

Similar News

-->