ऋतिक-सबा के बाद बॉयफ्रेंड का हाथ थामे दिखीं सुजैन खान, वायरल हुआ वीडियो

ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद (Saba Azad) संग अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते मंगलवार को ही मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखा गया। इस दौरान ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने पूरे टाइम एक-दूसरे का हाथ थामे रखा।

Update: 2022-04-06 02:12 GMT

ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद (Saba Azad) संग अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते मंगलवार को ही मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखा गया। इस दौरान ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद ने पूरे टाइम एक-दूसरे का हाथ थामे रखा। एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो को देखने के बाद कई लोग इनकी जमकर ट्रोलिंग कर रहे हैं। लोगों ने इनके बीच के एज गैप को लेकर खूब मजाक बनाया। कुछ घंटे बाद ही इसी एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) को उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी (Arshlan Goni) के साथ देखा गया। ऋतिक के बाद ट्रोल्स अब सुजैन खान के पीछे पड़ चुके हैं।

कुछ घंटे पहले ही जिस जगह पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद स्पॉट हुए थे, वहीं पर सुजैन का ठीक उसी अंदाज में एंट्री मारना लोगों को रास नहीं आ रहा है। सामने आए सुजैन खान और अर्सलान गोनी के वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि ऐसा लग रहा है कि मानो ऋतिक रोशन और सुजैन खान में कोई कॉम्पटीशन चल रहा है। इसी के साथ लोग सुजैन खान को जमकर खरी खोटी सुनाने में जुटे हुए हैं।


ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता दिन ब दिन गहराता ही जा रहा है। सबा आजाद को कई दफा ऋतिक रोशन के परिवार के साथ घुलते-मिलते देखा जा चुका है। कुल मिलाकर सबा अब ऋतिक रोशन के परिवार की चहेती बनती जा रही है। इस नए-नवेले कपल से जुड़े सूत्र कई बार मीडिया में इनकी शादी की ओर भी इशारा दे चुके हैं। अभी तक यही बात सामने आई है कि ऋतिक के दिल में सबा खास जगह बना चुकी हैं और वह इस रिश्ते को नया नाम देने के लिए बेताब हैं।


Tags:    

Similar News